सुबह में (in the morning)
सूर्योदय से पूर्व उठना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है ।यदि आप उठ सकते है तो जरूर उठिए ।और उठने के बाद एक ग्लास पानी पीना चाहिए ।पानी गर्म या ठंडा लिया जाता है ओ आप के शरीर के ऊपर है कि आपकी बॉडी क्या शूट कर रही है ।पानी पीने के बाद अपने नित्य कर्म करे ।और करने के बाद एक फ्रूट खाना चाहिए । क्यों की सुबह हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म गिरा रहता है तो उसे उठाने के लिए।वैसे तो कोई भी फल लिया जा सकता है लेकिन मै आपको केला खाने की सलाह दूंगा क्यों की केला सबसे सरल और आसान है इसमें कोई मेहनत या समय नहीं लगता ।आप फल की जगह पर रात को भीगे चने खा सकते है। आधे घंटे के बाद आपको योगा ,प्राणायाम , workout जो भी करते है करना चाहिए ।।अगर आपको प्राणायाम क्या है और इसके फायदे के बारे में जानना है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे मै उसके लिए अलग से पोस्ट बना दूंगा ।और इसके बाद आप ब्रेकफास्ट लीजिए ब्रेक फास्ट में आप गेहूं के ब्रेड को पीनट बटर के साथ ले कते है ।अगर आप ( नान वेजिटेरियन ) है तो आप २ अंडे ले सकते है।अंडे उबले या भुर्जी करके खाए।या आप अपने हिसाब से कुछ भी के सकते है।
सुबह के रूटीन के बाद (after morning routine)
आप सुबह के रुटीन के बाद नहाकर ऑफिस या कॉलेज के लिए तैयार हो जाइए ।लंच आपके दिन भर के खाने से हैवी होने चाहिए ।क्युकी आयुर्वेद के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शरीर का पाचन सूर्य के हिसाब से होता है जब सूर्य एकदम चोटी पर होता है तो पाचन क्रिया सबसे तेज होती है ।।लंच के लिए मै आपको नीचे कुछ मील बता रहा हूं जिसे आप बिना स्वाद में कॉम्प्रोमाइज किए काम सामानों से बना सकते है जो आपके फिटनेस गोल को कोई प्रभाव नहीं करेगा -
- सोयाबीन पुलाव
- 3-4 चपाती के साथ सब्जी
- 3-4 चपाती के साथ चिकन
- दाल के साथ ब्राउन राइस
- पत्तागोभी सैंडविच
- मसाला खिचड़ी
और यदि आपके पास इससे अच्छा विकल्प है तो आप वो भी खा सकते है।।बस इतना ध्यान रहे हमे जंक फूड नहीं खाना है।
शाम के समय (in evening)
यदि आप लंच खाने के कुछ घंटे बाद भूखा महसूस कर रहे है तो आप एक सेब खा सकते है या कोई स्नैक खा सकते है आपको खतरनाक नमकीन की जगह मै कुछ हेल्थी स्नैक्स बताता हू जो आप खा सकते है -- भूना हुआ चना
- मखाना
- बिना अंडो के पैन केक
- वेजिटेबल सैंडविच
आप अपने हिसाब से और कुछ ले सकते है यदि आपको इससे बेहतर पता है तो
रात को (in night)
अब आपको कुछ खाना नहीं है आप सीधा डिनर करेंगेडिनर हमें 7या 7:30 तक ले लेना चाहिए
डिनर हल्का होना चाहिए ।जैसा कि आपको बताया कि सूर्य के साथ हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है ।और हमे डिनर बेड पे जाने से 2घंटे पहले लेना चाहिए और यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो खाना सही से पचेगा नहीं और यह टॉक्सिन का रूप ले लेगा जो कि कई बीमारियों को जन्म देता है ।
मै आपको कुछ डिनर रेसिपी बताता हो जो कि बहुत हेल्थी है -
- पालक पनीर के साथ 4 रोटी
- आप वेजिटेबल सूप भी के सकते है
- दाल चावल
- खिचड़ी
यदि आप और कुछ इससे बेहतर जानते है तो हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
और जो लोग सबसे बड़ी गलती करते है कि डर रात रात तक फोन का इस्तेमाल करते है रात को सोने से 2घंटे पहले फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।जिससे मस्तिष्क रिलैक्स रहेगा और नींद अच्छी आएगी
और सोते समय फोन को पास रखकर नहीं सोना है क्युकी उसमे से रेडियेशन निकलती है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है
और सोते समय ध्यान रखना चाहिए कि कमरे में अंधेरा रहे जिससे नीद अच्छी आए ।
