Breaking News



सुपरफूड -

आज हम बात करेंगे ऐसे 5 सुपरफूड की जो को हमे वरदान के रूप में प्राप्त हुए है। जो कि आपके फिटनेस लाइफ और पूरे शरीर पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेंगे। सुपरफूड उन्हें कहा जाता है ,जिसे कोई भी खरीद सकता है ,सभी प्रकार की बॉडी को शूट करती है ,जिसके बहुत सारे फायदे हो तथा बहुत प्रकार से प्रयोग में लाई जा सके। अगर आप सोच रहे है कि मै कोई विचित्र फूड की बात करूंगा  तो ऐसा नहीं है ,मै ऐसे फूड की बात करूंगा जो को आसानी से लिए जा सकते है, आप इन सब फूड को अच्छी तरह से जानते है तथा प्रयोग में लाते है ।आज मै आपको उसके फायदे तथा उसे कैसे कब लिए जाने पर जड़ा कारगर होगा।यह फूड आपको ग्लोइंग स्किन प्रदान करेंगे तथा आपके प्रितिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे और आपके पाचन क्रिया को भी ठीक रखेंगे ।मै तो इनका प्रयोग रोजाना करता हू और आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको भी इसका प्रयोग करना चाहिए तो  आइए देखते है -


केला  (banana)

केला एक ऐसा फल है जो कि कोई भी खरीद सकता है और यह बहुत आसानी से मिल जाता है
और इसको बहुत प्रकार से प्रयोग में लाया जाता है
केला को हमारे संस्कृति में विशेष माना गया है
इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके शरीर के रोजाना जरूरतों को पूरा करते है

केले के कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व ( important nutrients of banana)-


  1. विटामिन बी 6
  2. फाइबर
  3. पोटासियम
  4. कैल्शियम
  5. विटामिन सी

इसकी कुछ रोचक बातें


  • केला केवल फैट को नहीं ख़तम करते बल्कि यह

     शरीर के कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है

  • आयुर्वेद के अनुसार केला को दोनों प्रकार से लिए जा सकता चाहे वो वजन घटाना हो या बढ़ाना हो
  • अगर आप केले को सुबह खाली पेट खाते है तो यह वजन घटाने में आपकी मदद करेगा
  • और किसी भी टाइम इसे खाने से यह वजन बढ़ाने में मदद करेगा।
  • क्या आप को पता है कि को छिलका हम फेक देते है वह कैल्शियम में दस गुना ज्यादा होता है।
  • साउथ इंडिया में केले की सखाओ की सब्जी बनाई जाती है जो की किसी दवा से कम नहीं है।

केले के पत्ते पर खाना खाने से उसमे मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीकरण रोधी को बढ़ाता है

4 .नारियल ( coconut)


हम तो यह जानते है कि किसी काम या प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले हम नारियल फोड़ते है क्यों की इस विशेष माना जाता है।

नारियल के फायदे ( benifits of coconut)-


  • यह हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • पचने में आसान होता है
  • फैट को ख़तम करता है
  •   सॉफ्ट ड्रिंक को नारियल से बदले क्युकी इससे
  • अच्छी हाइड्रेशन शायद ही कोई फूड दे पाए।
  • ऊर्जा का भंडार है।

कुछ रोचक तथ्य -

क्या आप जानते है कि इसका फैट मां के दूध की तरह होता है
इसके प्रयोग से पुरानी से पुरानी कब्ज खत्म हो जाती है
लगभग 5000 अध्ययन यह बताते है कि नारियल सबसे अच्छा फूड है ।

नारियल तेल के फायदे( benifits of coconut oil)


  • यह त्वचा को मुलायम रखता है
  • इसे भोजन पकाने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है
  • मेकअप को आसानी से निकल देता है


3 - आवंला (aamla)

आवंला का  सेवन हम कई तरीके से करते है
जैसे कैंडी के रूप में , अचार के रूप में, च्यवनप्राश के रूप में ,जूस के रूप में और पाउडर के रूप में

क्या आपको पता है कि आवंला को नंबर 1 इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है और हम जानते है कि किसी फिटनेस गोल को प्राप्त करने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है



आंवला के फायदे ( benifits of aamla)-

विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।
इसका प्रयोग आंखो की हर प्रकार के रोगों के लिए किया जाता है
प्रजनन संबंधी सभी प्रकार की समस्या को दूर करता है
पाचन क्रिया को स्वस्थ्य रखता है
इसमें ऐंटी कैंसर , ऐंटी इंफ्लामेटरी,ऐंटी वाइरल गुण पाए जाते है।
अवला हर प्रकार के त्वचा रोगों के लिए किया जाता है चाहे वो

  • सुस्त त्वचा ही
  • झुर्री पड़ रही हो
  • या बाल झड़ रहे हो
  • या चेहरे पर काले घेरे पड़ गए हो
  • भूरे बाल हो

आवंला के पास ताकत है इसको दोबारा से ठीक करने की।
आप एक आवंला को उबाल कर अपनी डाइट में शामिल करे फर्क आपको खुद दिखेगा

2 - बादाम(almond)


हम अमेरिकन बादाम की बात नहीं कर रहे है हम बात कर रहे है देसी बादाम की ।
क्युकी देसी बादाम में ज्यादा  पोषक तत्व होते है
और हमारी शरीर देसी बादाम के पोषक तत्व को आसानी से के सकती है
दिमाग के लिए यह टॉनिक का कम करती है ।
यह विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है इसलिए इसका प्रयोग कॉस्मेटिक उद्योग में बहुत होता है

खाने की विधि -

रात को 4-5 बादाम को भिगो दे और सुबह इसका छिलका निकल कर खाए
जिन्हे बादाम पचता नहीं है उन्हें बादाम रोगों तेल रात को गर्म दूध में पीने कि सलाह दी जाती है।
जो आदमी पाचन तंत्र की समस्या जूझ रहे होते है उन्हें सलाह दी जाती है कि बादाम रोगों तेल कि अपने शरीर पे मालिश करे और तेल को नाभि में लगाए।


 1-देसी गाय का घी (cow ghee)


देसी घी की बात करू जिसे मै अपनी डाइट में रोजाना शामिल करता हू । और आपको भी सलाह देता हू की जरूर शामिल करे इसके फायदे चौंकाने वाले होंगे।
जब माखन को उबला जाता है तो
पीले रंग का जो होता है उसे घी कहते है

घी के फायदे -(benifits of cow ghee)-


वैसे तो घी के अनगिनत फायदे है फिर भी मै आपको कुछ बताता हू
अगर आपको किसी ने यह बताया है कि इसमें फैट है तो यह पूरी तरह सही नहीं ।
2-3 चम्मच घी रोजाना आप ले सकते है।
घी को बाहरी या अंदर दोनों जगह प्रयोग किया जाता है।
Short chain fatty acid पाया जाता है जो घी को विशेष बनाता है।
यह 252 डिग्री सेलसियस पर धुआं बनता है जोकि बाकी तेल के मुकाबले बहुत अलग है।
यह ओमेगा 3 का अच्छा स्रोत होता है।और घी के फायदे की एक फोटो शेयर कर रहा हूं उस देखिए।


घी के कुछ रोचक बातें-


जब लगभग 1970-1980 के बीच विदेशी कंपनियां आयी और उन्होंने घी को हानिकारक बताया और अपने बनाए रिफाइंड तेल 5 गुना दामो पर बेचा
जब सत्य यह है कि रिफाइंड तेल खुद में ही भानायक होता है यह बहुत सारे रसायन के बाद बनता है ।और इसे बहुत जड़ा डिग्री पर तैयार किया जाता है
जब से हम लोगो ने घी का इस्तेमाल कम किया है तब से देश में दिल के बहुत सारे मरीज हो रहे है।

सावधानियां  ( precaution on eating ghee)


घी को दही के साथ मिला कर न खाए
शहद और घी को मिलाने से जहर बन सकता है कृपया ऐसा ना करे।



अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और अगर आपका कोई सवाल य सलाह होतो हमे कमेंट में बताए  गए आप इन सब सुपर फूड के अलग से पोस्ट काहते है तो बताए हम आपके लिए अलग - अलग पोस्ट देंगे और एक एक पॉइंट्स को बताएंगे ' धन्यवाद् '


केले के पोषक तत्व एवं इसके फायदे को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करे।
















कोई टिप्पणी नहीं