Breaking News


चेहरे को साफ और सुंदर कैसे रखे।कील मुहांसे से छुटकारा keep face clean and pimple free


 मुहांसे हमारे चेहरे के ऊपरी परत पर होते है ,यह मुख्य दो प्रकार के होते है एक जिसमें पस भरी होती है और दूसरे में पस नहीं होती यह लाल होता है और इसमें जलन होती है।  कील मुहांसे चेहरे पर ज्यादा निकलते है और यह 15-25 साल की उम्र वाले नौजवानों में ज्यादा दिखते  है।

क्यों और कैसे होते है कील मुहांसे -

हम तो जानते है की हमारे शरीर में हर जगह पर रोम छिद्र पे जाते है , जब वह छिद्र गंदे कड़ो से और धूल से ढक जाते है और हमारे रोम छिद्र पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं ले पाते है
तो उस जगह पर पिंपल निकल आते है । हालांकि बहुत सारी वजह है जिससे मुहांसे निकलते है उसकी बात हम नीचे करेंगे।

खान पान में परिवर्तन -


  • हम जब ज्यादा तेल वाली चीजें और मीठी चीजे खासकर चीनी खाते है तब भी हमे कील मुहांसे होते है ।
  • हमे तेल और मीठी  चीजों को खाना कम कर देना चाहिए
  • जंक फूड को अनदेखा करना चाहिए 
  • अपने खाने में फाइबर और विटामिन ए के स्रोत वाले भोजन का प्रयोग करना चाहिए।
  • विटामिन सी का प्रयोग भरपूर मात्रा में करना चाहिए।
  • हरी सब्जियां ज्यादा खाना चाहिए।
  • अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखे समय समय पर पानी पीते रहे।


कील मुहांसे के दौरान अपने त्वचा का ख्याल कैसे रखे -


  • आपको सुबह उठते ही पहले पानी पीना है कोशिश करे कि आप सूर्योदय से पूर्व उठकर पानी ग्रहण करे जिससे पेट साफ हो सके
  • अगर आपको कील मुहांसे है तो आपको smoke करना तुरंत बंद कर देना चाहिए क्यों की जब आप smoke करते है तो शरीर में फ़्री रैडिकल जाते है जिससे हमारी त्वचा को नुक्सान होता है 
  • यदि आप को पिंपल है तो आपको उस बार -बार छूना नहीं चाहिए ।
  • यदि आपको मुहांशो को फोड़ने की आदत है तो ऐसा ना करिए ऐसा करने से हमारे त्वचा में दाग और गड्ढे हो जाते है जो कि दिखने में बहुत खराब लगते है।
  • आपको अपने त्वचा को पानी से कम से कम दिन भर में दो बार धोने चाहिए पहला जब आप सुबह सो के उठे और दूसरा जब आप सोने का रहे हो ।
  • आप अपनी त्वचा को अच्छे फेस वाश से धोए।साबुन और स्क्रब का  का इस्तेमाल ना करे।


आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका पे सही से साफ हो रहा है या नहीं अगर नहीं हो रहा है तो पहले उसका इलाज करे ।


आयुर्वेदिक घरेलू उपाय -

पहला उपाय -

आप शाम को हल्दी वाले दूध का शव करे एवम् कहा पर मुहांसे है उस जगह पर हल्दी के पेस्ट को लगाए यह उपाय करने से 7 दिन के अंदर आपको राहत मिलेगी ।

दूसरा उपाय -

एक चम्मच नीबू का रस के उसमे एक चम्मच शहद या ग्लिसरीन मिलाएं
और एक चम्मच गुलाब जल ले ले ।
और इन तीनों चीजों को मिला के चेहरे पर दिन में एक बार लगाए और फिर ठंडे पानी से धो ले आपके कील मुहांसे तो दूर होंगे आपकी त्वचा मुलायम और सुंदर भी रहेगी ।

तीसरा उपाय -

पका पपीता और पका केला उसमे एलोवेरा ,चिरौजी और बादाम थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी इन सब पेस्ट बना ले और इसका प्रयोग करने से कुछ ही दिन में चेहरा ऐसा खिल जाएगा जैसे एक नवजात शिशु का चेहरा होता है ।
अगर आपको  बहुत ज्यादा  मुहांसे है तो आपको कांति लेप लेना चाहिए

चौथा उपाय -

मुल्तानी मिट्टी लीजिए और इसका पेस्ट बनाए तथा चेहरे पर इस्तेमाल करे ,मुल्तानी मिट्टी में ऐसे गुण पाए जाते है जो  हमारे रोम छिद्र को साफ करती है तथा एक्स्ट्रा तेल को सोखती है और हमे सुंदर और मुलायम त्वचा देती है।

कांति लेप लगाने की विधि  -


  1. कांति लेप आप कच्चे दूध में लगा सकते है
  2. कांति लेप को आप गुलाब जल में लगा सकते है 
  3. कांति लेप को आप सादे पानी में भी लगा सकते 
  4. इनका प्रयोग करे आपको जरूर फायदा मिलेगा।।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे ' धन्यवाद 







कोई टिप्पणी नहीं