Breaking News

बाल झड़ना -


लक्षण -

साइट से बालों का अधिक मात्रा में गिरना ही बाल झड़ना है ।बाल झड़ना आज कल एक आम समस्या बन गई है।विभिन्न प्रकार के साबुन ,शैंपू ,स्नान पश्चात लेपों ,तेलो, क्रीमों आदि का प्रयोग इस रोग को बढ़ावा दे रहे है। असमय ही आदमी गांजा होता जा रहा है।

उपचार -

  • नीम तथा बेर के पत्ते पीसकर सिर में अच्छी तरह रगड़ रगड़ कर लगाए।
  • आम कि गिरी दस ग्राम लेकर आवले के रस में पीस ले।इसे नित्य बालों में अच्छी तरह लगाए ।बालों कझड़ना बंद हो जाएगा ।कुछ दिन के नियमित प्रयोग से बाल घने और चमकदार हो जाते है।
  • नीबु के रस में दो गुना नारियल का तेल मिलाकर उंगलियों से आहिस्ता आहिस्ता बालों की जड़ों में मालिश करे।
  • बरगद के पत्तो का रस निकाल ले ।इसमें संभाग सरसो के तेल मिला लेऔर धीमी आंच पर पकाएं।जब रस जलकर केवल तेल रह जाय तो उतार लें।इस तेल को प्रतिदिन बालों में लगाया करें। बालों की हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा ।
  • नारियल का तेल प्रतिदिन बालों मे लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
  • आवले का चूर्ण पानी में मिलाकर तुलसी कि पिसी पत्तियां मिला दे ।इस मिश्रण को जड़ में मलकर दस मिनट तक छोड़ दे ।सूख जाने पर पानी से धो डाले ।ऐसा कुछ दिनों तक करें।बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।
  • केले के गूंदे में नींबू का रस मिलाकर प्रतिदिन बालों में लगाए ।
  • नारियल के तेल में पकी मेहंदी पीसकर छान ले ।इसे बालों में लगाए ।बालों का झड़ना बिल्कुल बंद हो जाएगा।
  • नींबू का रस दो चम्मच तथा एक चम्मच शहद लेकर एक साथ मिला ले। उंगलियों से बालों की जड़ों में अच्छी तरह तेजी से मले।कुछ देर के बाद ठंडे पानी से धो ले ,कुछ दिनों के प्रयोग से ही बालों का झड़ना बंद हो जाएगा ।
  • पालक का रस लेकर उसे तेज आंच पर गर्म करे फिर इस रस में नींबू का रस मिलाकर सिर पर मालिश करे ।बालों का झड़ना कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगा ।

 दावा रहित उपचार -

  • प्याज का रस प्रतिदिन बालों में लगाए ।घबराए नहीं कुछ दिन तक निरंतर लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा ।
  • काली मिट्टी से प्रतिदिन बालों कि धोए।


सावधानी और  बचाव -



  • मानसिक चिंता भी इस रोग का कारण बनती है ।इसीलिए चिंता। से दूर रहे ।
  • बालों को अच्छी तरह उंगलियों के पैरो से रगड़ करे जिससे रक्त संचार सुचारू रूप से हो ।
  • प्रतिदिन स्नान करे।
  • रंग बिरंगे तेलो से और साबुनों से बचे ।
  • पौस्टिक भोजन ले।


रूसी -

लक्षण -

बालों की नियमित सफाई ना होने पर बालों मै रूसी हो जाती है।इससे बालों का झड़ना भी शुरू हो सकता है बाल खुरदुरे एवं कांतिहीन हो जाते है ।अगर सिर की त्वचा पर रूसी ज्यादा हो तो छोटी फुंसियां तक निकल जाती है ।आप बार - बार सिर को खुजलाते रहते है ।

उपचार -


  • पालक के उबलते रस में संभाग  नींबू का रस मिलाकर  सिर  में लगाए।एक दो बार के प्रयोग से ही रूसी खत्म हो जाएगी।
  • एक कप दही में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में लगाए और आधा घंटा सूखने के लिए छोड़ दे ।आधे घंटे बाद सिर को अच्छी तरह धो ले रूसी खत्म हो जाएगी।
  • नारियल का तेल हल्का गर्म करे उसमे थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर सिर में लगाए ।
  • बालों को रीठे से धोए । रूसियां खत्म हो जाएंगी।
  • नारियल का तेल 100g तथा 4g कपूर दोनों को मिलाकर शीशी में रख ले ।रात को सोते समय अच्छी तरह लगाए।
  • अंडे की सफेदी में एक नींबू का रस मिलाकर लगाए और आधे घंटे के लिए छोड़ दे और फिर शिकाकाई से धो ले ।
  • मेथी के दानों रात भर पानी में भिगोकर बारीक पीसकर पेस्ट सा बना ले ।फिर इसमें दो चम्मच बेसन डालकर  अच्छी तरह मिला लें ।इस मिश्रण को बालों में कम से का आधे घंटे तक अच्छी तरह लगाए फिर बाद में रीठा,आवंला तथा शिकाकाई लगाकर धो ले ।दो तीन दिन में ही रूसी खत्म हो जाएगी ।


दावा रहित उपचार-


  • काली मिट्टी का लेप बालों मै लगाकर अच्छी तरह मिला दे ।कुछ देर के लिए सूखने। के लिए छोड़ दे ।बाद में ठंडे जल से धो डालें ।रूसी खत्म हो जाएगी ।


सावधानी और बचाव -

  • नियमित स्नान करें ।संभव हो तो दोनों वक्त करें।
  • पौष्टिक भोजन करें ।
  • पेट में कब्ज ना रहने दें।
  • गुर्द,गुब्बार से दूर रहे।


1 टिप्पणी: