Breaking News

Cough and cold के लक्षण -

साधारणतया है यह ठंड लगने के कारण होता है।इसके अलावा मौसम परिवर्तन या धूप में कुछ देर रहने के बाद एकाएक अत्यंत ठंडा पानी पीने से भी cold होता है। बार बार sneezing, नाक का बंद हो जाना, या पतला पानी सा निकलना, आंखों में हल्की लाली, आंखों से पानी गिरना, सिर में दर्द, नाक में जलन आदि लक्षण Cough aur cold में दिखाई देते हैं।

Cough aur cold के घरेलू उपचार -


  1. काली मिर्च दूध में उबालकर पीने Cough aur cold में तुरंत राहत मिलती है।
  2. एक गिलास दूध में आधा ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाकर पिए। जुखाम चाहे किसी कारण से हुआ हो तुरंत आराम हो जाएगा।
  3. एक बतासे में लौंग का तेल मात्र दो बूंद डालकर कर खा ले। जुकाम के लिए अचूक औषधि है।
  4. गुड में सौंफ और अजवाइन मिलाकर चबाएं।
  5. अगर सर्दी जुखाम से आप बेहद परेशान हैं,अंग्रेजी दवाइयां खा खा कर तंग आ चुके हैं तो इस दवा को जरूर आजमाएं -पांच लॉन्ग, पांच काली मिर्च या दो बतासे एक साथ सबको पीस लें । फिर इन्हें गर्म पानी में उबालकर एक एक चम्मच दिन में दो बार पिए।
  6. फिटकरी को गर्म तवे पर फुला लें। फिर उसे पीसकर महीन कर ले। इसमें से एक चुटकी चूर्ण हल्के गुनगुने पानी से सेवन करें। यह क्रिया दिन में तीन से चार बार तीन-चार दिन तक करें।
  7. जब दुकान प्रारंभिक अवस्था में हो तो इमली के पत्ते ले ले। इसे 250 मिलीलीटर पानी में किसी मिट्टी के पात्र में पकाएं। जब आधा पानी शेष रह जाए तो छानकर 250 मिलीग्राम हींग और आधा ग्राम कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें और इसे रोगी को पिलाएं।
  8. मधु 30 ग्राम और अदरक का रस 10 से 12 मिलीलीटर मिलाकर पिलाते रहें चमत्कार आपके सामने होगा।
  9. सौंफ 15 ग्राम तथा लौंग 7 दाने दोनों को 1 किलो पानी में उबालें। जब पानी चौथाई यानी 250 मिलीलीटर रह जाए तो उसमें मिश्री मिलाकर घूट घूट करके पिए। दो-तीन बार में ही फायदा नजर आने लगेगा।
  10. अब बात करेंगे मेरे सबसे प्रिय एवं असरदार नुस्खे का जिसका प्रयोग मैं खुद करता हूं आपको एक गिलास पानी लेना है पानी में आधा चम्मच हल्दी का 10 से 12 तुलसी के पत्ते थोड़ा सा अदरक का रस, 5-6 दाना काली मिर्च पाउडर, इन सबको मिलाकर गैस पर इतना उबालें कि पानी चौथाई रह जाए तब इसे घूट घूट करके पिए बहुत ही असरदार नुस्खा है।
  11. दो गिलास पानी गर्म कर लें और तौलिए से अपना मुंह ढक कर गर्म पानी से निकलती हुई भाप को नाक के जरिए अंदर ले जाने का प्रयास करें जिससे जुकाम जल्दी ठीक हो जाता है और बंद नाक से छुटकारा मिल जाएगा ।


Cough aur cold के नस्य उपचार(सूंघना)-


  • 50 ग्राम चावलों को 50 मिलीलीटर मदार के दूध में भिगो दें और छाया में सुखा लें। जब सूख जाए तो इसे कपड़े में पोटली बांधकर सूंघने से अगर नाक बंद है तो खुल जाएगी। हां अगर छींके  अधिक आने लगे तो ऊपर से गर्म देसी घी सूंघ ले।
  • गर्म चने कपड़े में बांधकर सूंघने से तत्काल फायदा होगा।
  • रुमाल पर लॉन्ग का तेल दो से तीन बूंद टपका कर दिन में कई बार सूंघ लें।
  • कपूर की टिकिया को भी सूंघने से जुकाम में राहत मिलती है।


दवा रहित उपचार-

  • गर्म पानी से गरारा करें।
  • हल्का गुनगुना पानी पीते रहें।


Cough aur cold me सावधानी एवं बचाव -


  • धूल, धुआं एवं धूप आदि से इस रोग में यथासंभव बचना चाहिए।
  • ठंडे पदार्थों का सेवन ना करें।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे ' धन्यवाद '


Tags 

सर्दी ,जुकाम, बुखार का घरेलू उपचार,पुरानी सर्दी का इलाज,खांसी जुकाम के घरेलू उपाय,
गर्मी के जुकाम का इलाज,
सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार,
सर्दी खांसी

कोई टिप्पणी नहीं