Breaking News

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ऐसे 6 पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिनके बारे में हम कम ही जानते हैं ।हम सिर्फ अपना पेट भरना जानते हैं बस हमें या नहीं पता होता कि हमें कौन सा पोषक तत्व कितनी मात्रा में चाहिए इसीलिए हम बड़ी बड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। और हमारा शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होता चला जाता है शरीर की चुस्ती फुर्ती खत्म हो जाती है। तो इसीलिए आज मैं आपको बताऊंगा कि कौन-कौन
से पोषक तत्व कितनी मात्रा में हमारे शरीर को रोजाना जरूरत पड़ती है।

कैल्शियम -

कैल्शियम हमारे शरीर एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में हड्डियों कि देख रेख करता है इसे मजबूत और विकसित बनाता है ।अगर हमारे आहार में कैल्शियम की कमी रह जाय तो  इसका असर शरीर पर साफ देखा जा सकता है। छोटे बच्चों में हाइट नहीं बढ़ती तथा 50 से ऊपर की उम्र वालों की हड्डियों में दर्द कमजोरी आदि बीमारियां हो जाती हैं। इसीलिए हमें इस पोषक तत्व वाले आहार को अपनी रोजाना डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए ।

हमारे शरीर की रोजाना जरूरत -  

लगभग1000mg कैल्शियम प्रतिदिन ।

कैल्शियम के मुख्य स्रोत वाले आहार -


  • दूध एवं दूध से बने पदार्थ कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होते हैं।
  • सोयाबीन
  • हरी पत्तेदार सब्जियां।
  • शिलाजीत में कैल्शियम पाया जाता है जो कि एक अच्छा विकल्प हो सकता है ।

प्रोटीन -

प्रोटीन हमारे डाइट का बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है हमारे टिशूज को रिपेयर करता है तथा हमारे मसल को बढ़ाता है जो कि जिम करते हैं उनके लिए प्रोटीन एक बहुत ही अच्छा पोषक तत्व माना जाता है बॉडीबिल्डिंग के लिए या बहुत ही जरूरी है। लोग इसे जरूरी नहीं समझते और सिर्फ अपना पेट भरने से मतलब रखते हैं आजकल लोग जंग फूल ज्यादा खा रहे हैं जिससे कि हेल्थ खराब होती चली जा रही है।
शरीर की रोजाना जरूरत - जो व्यक्ति जिम नहीं जाते उनके लिए 0.8* बॉडी का वजन  ।इतने प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत -

  • अंडा ।
  • बादाम ।
  • चिकन ।
  • पनीर ।
  • मूंग दाल।
  • दूध ।

विटामिन -

विटामिन और मिनरल्स एक बहुत ही अच्छा स्रोत है जो कि हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। हमारी बॉडी को काम करने के लिए विटामिंस और मिनरल्स की बहुत जरूरत पड़ती है विटामिंस 13 प्रकार के होते हैं।जिसमें से चार पैर सॉल्युबल होते हैं और बाकी 9 वॉटर सॉल्युबल होते हैं। विटामिंस हमारे शरीर के स्किन को अच्छा रखने में मदद करते हैं हमारे बालों को शाइन देते हैं तथा हमारे शरीर को मुलायम करते हैं।

विटामिन के मुख्य स्रोत-


  • मीट
  • पालक
  • अंडे
  • मछलियां
  • गाजर ,घृत कुमारी स्वरस
  • बादाम,मूंगफली ।इत्यादि


आयरन -

आयरन हमारे खून में पाए जाने वाला एक अंग है जोकि हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन को ले जाने का काम करता है यदि हम आयरन वाले  आहार को अपने रोजाना डाइट में शामिल नहीं करेंगे तो आयरन की कमी हो जाएगी जिससे हमारा खून ऑक्सीजन को सही मात्रा में बॉडी को नहीं दे पाएगा और हमारा शरीर  आस्वास्थ्य होता चला जाएगा और हमें खून की कमी भी हो जाएगी। और हमें चक्कर आना जी मचलाना है जैसे लक्षण देख सकते हैं।

शरीर की रोजाना जरूरत -

13-15 mg रोजाना 2-11 साल तक
16mg रोजाना 12-19 साल तक
19-20.5 mg male and 17-19 female 19 अधिक उम्र वालों के लिए ।
गर्भवती महिला के लिए 14mg प्रतिदिन पर्याप्त है।

आयरन के स्रोत -


  • हरी सब्जियां जैसे पालक।
  • आलू।
  • साबुत अनाज।
  • चना ।
  • मूंग दाल।आदि



कार्बोहाइड्रेट-

कार्बोहाइड्रेट का मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर है कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन इनको मिलकर बनता है कार्बोहाइड्रेट। कार्बोहाइड्रेट एक प्रकार का शुगर होता है जो कि शरीर में जाने के बाद ग्लूकोज में परिवर्तित होता है और ग्लूकोज में परिवर्तित होने के बाद वह हमारे खून में मिलकर हमारी पूरी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम दिन भर कार्य करते हैं। और शरीर मैं शुगर का स्तर सही रखने के लिए दो हारमोंस काम करते हैं इंसुलिन और ग्लूकॉर्न । यह हमारे शरीर के पेनक्रियाज में बनते हैं।

कार्बोहाइड्रेट मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

सिम्पल कार्बोहाइड्रेट-

सिंपल कार्बोहाइड्रेट का जो स्ट्रक्चर होता है वह बहुत छोटा होता है तो वह हमारे शरीर में जाते ही ग्लूकोज बनाता है और हमारे शरीर को तुरंत एकदम  ऊर्जा मिलती है। और इसमें कोई भी पोषक तत्व नहीं होते हैं यह मुख्यतः रिफाइंड शुगर, पैकेज्ड फूड,जंक फूड, आदि में पाए जाते हैं यह हमारे शरीर के लिए अच्छे नहीं होते हैं जितना हो सके सिंपल कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम से कम करें।

सिम्पल कार्बोहाइड्रेट के स्रोत -


  • रिफाइंड सुगर
  • जंक फूड्स
  • चॉकलेट
  • मिल्क प्रोडक्ट्स


 कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट-

अब हम बात करते हैं कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का जो स्ट्रक्चर होता है वह 3 से ज्यादा होता है इसीलिए वह हमारे शरीर में जाता है ग्लूकोस बनता है तो इसमें थोड़ा टाइम लगता है और यह प्रोसेस तुरंत नहीं होता है।तो वह हमारे शरीर को ऊर्जा धीरे-धीरे देगा और एक लंबे समय तक ऊर्जा को देगा।और काम पुलिस कार्बोहाइड्रेट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं विटामिंस, फाइबर जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छे हैं।

कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के स्रोत -


  • मटर
  • साबुत अनाज
  • फलियां
  • और सब्जियों में ।


पानी -

पानी हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।व्यक्ति बिना अनार खाए कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी पिए व्यक्ति एक-दो दिन से ज्यादा नहीं जीवित रह सकता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि  जल ही जीवन है। और यह हमारे वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारे शरीर का 60% भाग पानी है।परंतु कुछ लोग या नहीं जानते हैं कि पानी को कब पीना सही है कब पीना गलत है तो मैं आज आपको यह बताता हूं।
पानी को खाना खाने से आधा घंटे पूर्व नहीं पीना चाहिए और खाना खाने के आधे घंटे बाद तक पानी को नहीं पीना चाहिए ऐसा हमारे आयुर्वेद के शास्त्र कहते हैं।


अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे ' धन्यवाद '


Tags

पोषण का महत्व,जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व,
पोषण के प्रकार,पोषण का अर्थ,6 ऐसे पोषक तत्व जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है







कोई टिप्पणी नहीं