Breaking News

कमजोर यादाश्त्त के लक्षण (symptoms of low memory power )


स्मरण शक्ति की दुर्बलता में रोगी की स्मृति क्षीण हो जाती है ।वह बातों को जल्दी-जल्दी भूलने लगता है। मस्तिष्क पर जोर डालने पर भी बातें याद नहीं आ पाती स्मृति अत्यंत क्षीण हो जाने पर रोगी जान पहचान के व्यक्ति को भी पहचानने में असमर्थ होने लगता है।

 कमजोर यादाश्त को दूर करने के घरेलू उपचार (home treatment of low memory power)


  1. 4-6 पीपल के फलों को नियमित सेवन करने से स्मरण शक्ति की दुर्बलता दूर होती है।
  2. पीपल के पेड़ की छाल को सुखाकर पीस लें।इस चूर्ण का सेवन शहर के साथ करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
  3. बेल के मुरब्बे का नियमित रूप से सेवन करें। 20 दिन में स्मरण शक्ति की दुर्बलता दूर हो जाएगी।
  4. प्रातः काल में नियमित रूप से शहद के साथ दूध की मलाई खाने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
  5. अदरक का रस एक चम्मच, तुलसी के पत्ते का रस एक चम्मच, पके आम का रस दो चम्मच तीनों को मिलाकर शहद के साथ सेवन करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
  6. पपीते का रस चार चम्मच, आम का रस चार चम्मच, फालसे का रस 3 चम्मच, तथा लीची का रस दो चम्मच इन सबको मिलाकर नित्य सेवन करने से छीड स्मरण शक्ति ठीक हो जाती है।
  7. सुबह नाश्ते के समय नियमित एक सेब का सेवन करने से स्मरण शक्ति ठीक रहती है।
  8. पांच काली मिर्च को बारीक पीस लें।इसमें एक तोला मिश्री और एक चम्मच मक्खन मिलाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना दूध एक गिलास पी ले इस योग के नित्य सेवन से स्मरण शक्ति तीव्र होती है ।
  9. नियमित चुकंदर के रस का सेवन स्मृति दुर्बलता का नाश करता है।
  10. 10 बादाम की गिरी को रात में पानी में भिगो दीजिये। सुबह उठकर छिलका हटाकर इसे बारीक पीस लीजिए।इसमें थोड़ा मक्खन और मिश्री मिलाकर नित्य सेवन करें। स्मरणशक्ती एक माह में ही तीव्र हो जाएगी।
  11. सौंफ पीसकर शहद के साथ सेवन करें। स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी।


लेप से उपचार -treatment by coating


  • पैरों के तलवे, कनपटी एवं सिर में नित्य गाय के घी की मालिश करने से स्मरण शक्ति तीव्र होती है।

दवा रहित उपचार -


  • नित्य सुबह स्नान के पश्चात कम से कम 15 मिनट तक ध्यान करें।
  • शीर्षासन भी स्मरण शक्ति बढ़ाने में लाभकारी है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लेना और सुबह सूर्योदय से पहले जागना भी फायदेमंद है।

सावधानी एवं बचाव ( precautions)


  • नियमित रूप से प्रातः काल खुली हवा में टहलने जाएं।
  • समय अनुसार भोजन करें। भोजन में पौष्टिक पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • अधिक तनाव ना पालें।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे ' धन्यवाद '

Tags

स्मरण शक्ति बढ़ाने के सरल उपचार,स्मरण शक्ति बढ़ाने के योग,स्मरण शक्ति बढ़ाने का मंत्र,याद शक्ति कैसे बढ़ाये,मन की शक्ति को कैसे बढ़ाये,बौद्धिक क्षमता कैसे बढ़ाएं

कोई टिप्पणी नहीं